गोंडा, सितम्बर 26 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर टीनशेड व टटिया तोड़ने और विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने चार लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी विष्णुप्रताप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे गांव के ही योगेश, उसकी पत्नी गुड़िया, अंजली और गनेश प्रसाद एकजुट होकर उसके टीनशेड व टटिया को तोड़ने लगे। इससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान होने का आरोप है। विष्णुप्रताप के अनुसार, मौके पर पहुंचकर जब उसने टीनशेड व टटिया तोड़ने से मना किया। इस पर आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए लात-घूंसों व थप्पड़ों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर ग्रामीण...