Gonda News: झोलाछाप के गलत इंजेक्शन से गर्भस्थ शिशु की मौत, क्लिनिक सील
गोंडा, सितम्बर 23 -- Gonda News: कटरा बाजार/रामापुर, हिटी। कटरा बाजार के सहरिया चौराहे पर झोलाछाप के गलत इलाज से महिला के पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पति की शिकायत पर जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही कथित झोलाछाप दुकान छोड़कर भाग गया। सीएचसी अधीक्षक ने दुकान को सील कर दिया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदु राणा ने बताया कि सेहरिया कला निवासी लाल साहब ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि उनकी नौ माह की गर्भवती पत्नी कंचना को लूज मोशन की समस्या हुई थी। बीते 23 अगस्त को परिजन सहरिया चौराहे स्थित छोटू नाम के एक झोलाछाप के पास ले गए तो उसने एक इंजेक्शन लगा दिया जिससे पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को उक्त आरोप की जांच के लिए टीम गई थी आरोपी के पास कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.