Gonda News: झोलाछाप के इलाज के बाद मासूम की हालत बिगड़ी, कार्रवाई की मांग
गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। क्षेत्र के भुलियापुर गांव की तीन वर्षीय बच्ची की कथित झोलाछाप चिकित्सक के इलाज के बाद हालत गंभीर हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर बाद बच्ची के पूरे शरीर पर लाल दाने और बड़े-बड़े छाले निकल आए। गंभीर हालत में उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। क्षेत्र के भुलियापुर निवासी ननकऊ के अनुसार उनकी पुत्री रहनुमा को बुखार आने पर छतौनी चौराहे पर क्लीनिक चला रहे कथित झोलाछाप के पास ले जाया गया। आरोप है कि चिकित्सक ने दो प्रकार का सिरप देने के साथ इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पहले उसे मुस्तफाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि विरोध करने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.