Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में 56 भोग का आयोजन, झांकियों के निर्देशक पुरस्कृत
गोंडा, अगस्त 21 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता । नगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव में भजन कार्यक्रम एवं 56 भोग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान झांकियों के निर्देशकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल की आरती से हुई। इसके बाद लाल साईं का पंजड़ा गान हुआ और फिर भजन संध्या शुरू हुई। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर भक्त भावुक हो गए और तालियों से संगत करते रहे। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि भुजन के बाद सिंधी पहाका (मुहावरा) प्रतियोगिता हुई, जिसमें आयोजकों द्वारा पूछे गए मुहावरों का श्रद्धालुओं ने अर्थ बताया। इसके बाद गत वर्ष की झांकियों के निर्देशकों को पुरस्कृत किया गया। भक्तों ने सामूहिक रूप से लाल साईं के समक्ष पल्लव (अरदास) किया। इसके बाद प्रभु झूलेलाल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.