Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में बच्चों ने फैंसी ड्रेस और फैशन शो में बिखेरा जलवा
गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। झूलेलाल महोत्सव में फैंसी ड्रेस एवं फैशन शो का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु झूलेलाल की आरती और लाल साईं के पांजड़े के गायन से हुई। इसके बाद बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में शानदार प्रस्तुतियां दीं। फैंसी ड्रेस में दो से सात वर्ष और फैशन शो में सात से 10 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर सिंधी समाज के लोग गदगद हो उठे। फैंसी ड्रेस में रजत लखमानी, ख्याति राहुजा, परम सिन्धी, सिंधुजा, दिव्यांश, ध्यान खत्री, तनीषा लालवानी, अक्षरा मनध्यान, जयति चेनानी, इशिता ठक्कुर, हार्दिक वलेचा और वैभवी कलानी ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में फैंसी ड्रेस व फैशन शो, बच्चों ने बांध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.