Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में दिखी बच्चों की प्रतिभा
गोंडा, अगस्त 17 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। झूलेलाल महोत्सव में रविवार देर शाम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि सबसे पहले प्रभु झूलेलाल जी की आरती उतारी गई। इसके बाद नृत्य कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नृत्य कार्यक्रम में 8 साल के ऊपर के बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों ने धार्मिक भजनों पर जोरदार नृत्य किया।समाज के बच्चों के धार्मिक भजनों पर किए गए आकर्षक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। भजनों के धार्मिक होने के कारण कार्यक्रम देखने आए श्रद्धालु गण भी भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। सारा वातावरण भक्ति मय हो गया। कार्यक्रम के अंत में पल्लव (अरदास) पाया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: झूलेलाल महोत्सव में बच्चों ने फैंसी ड्रेस और फैशन शो में बिखेरा जलवा अंत में सब ने एक साथ मिलकर भंडारे का प्रसाद ग्रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.