Gonda News: झूम कर बरसे बादल, खेतों में पानी-शहर में जलभराव
गोंडा, सितम्बर 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में सोमवार को बादल झूम कर बरसे। नजदीक आती मानसून की विदाई की बेला के बीच बीते 24 घंटों के दौरान हुई झमाझम बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग में यह बारिश 13.8 मिलीमीटर रिकार्ड की गई लेकिन जिले के कई क्षेत्रों में इससे अधिक बारिश भी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेंल्सियस रिकार्ड किया गया। बीती शाम और रात हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह से लेकर दोपहर के बीच कई बारिश हुई। बारिश से खेतों को पर्याप्त नमी मिली है, जिससे धान, मक्का,गन्ने की फसलों को फायदा पहुंचा है। अलबत्ता गर्मी से राहत देने के बावजूद शहर व कस्बों में बारिश से कई जगह जलभराव की स्थितियों से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी जिले में हल्की बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.