Gonda News: जेल में मिलने गई किशोरी के जेब से दस कारतूस बरामद, मुकदमा दर्ज
गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जेल में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने गई किशोरी की मुलाकात से पहले होने वाली तलाशी में जेब से पिस्टल के दस कारतूस बरामद किए गए। कारतूस बरामद होते ही जेल पुलिस के जवान सन्न रह गए। कारतूस बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय चौकी पुलिस को बुलाकर किशोरी व उसके साथी को हवाले कर दिया। नगर कोतवाली में किशोरी, उसके साथी व किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही जेल प्रशासन ने मुलाकातियों की कड़ाई से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को जेल में बंद अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए किशोरी इमिलिया खरगूपुर निवासी युवक सुधांशु जायसवाल के साथ गई थी। वहां तलाशी के दौरान उसकी जेब से पिस्टल की दस कारतूस बरामद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.