Gonda News: जेल निरीक्षण में सुनी बंदियों की समस्याएं
गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: गोंडा, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने सोमवार को मंडलीय कारागार गोंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों में बंदियों से संवाद कर उनके मुकदमों से संबंधित जानकारी प्राप्त की व उनकी समस्याएं सुनीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने जेल प्रशासन व डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं को सभी बैरकों में भ्रमण कर ऐसे सिद्ध दोष बंदी जिनकी अपील दाखिल नहीं है उनकी अपील दाखिल करने के लिए प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बैरक में महिला बंदियों से मुलाकात की। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कारागार के किचन में बन रहे भोजन की गुणवत्ता परखी व अस्पताल में इलाज करा रहे बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.