Gonda News: जेल निरीक्षण में सुनी बंदियों की समस्याएं, दिये निर्देश
गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: गोंडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने शुक्रवार को मंडलीय कारागार गोंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैरकों में बंदियों से संवाद कर उनके मुकदमों से संबंधित जानकारी प्राप्त की व उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ऐसे सिद्ध दोष बंदी जिनकी अपील दाखिल नहीं है उनके लिए प्रभावी पैरवी के निर्देश जेल प्रशासन और डिफेंस काउंसिल से जुड़े अधिवक्ताओं को दिए। उन्होंने महिला बैरक में महिला बंदियों से मुलाकात की। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जेलर आफताब अंसारी, चीफ डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार सिंह, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव समेत अन्य लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.