गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता । देशभक्ति के रंग में सराबोर जूपिटर चिल्ड्रेंस एकेडमी, पकड़ी में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा के माध्यम से स्कूली बच्चों ने देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से चंद्रयान-4 पंचवटी औषधि, स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी, भारतीय सेना और पुलिस की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों जैसे हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दक्षिण भारत के पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक दृश्यों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने इसके माध्यम से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जीवंत संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: वंदे मातरम के जयघोष से गूंजा नवाबगंज इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र ...