गोंडा, सितम्बर 23 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। टीजीटी भर्ती परीक्षा में नगर के बालूगंज निवासी नवीन गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में टीजीटी शिक्षक के पद पर हुआ है। खास बात यह है कि नवीन ने इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की थी। अब उसी विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनाती मिलने से परिजनों, गुरुजनों और मित्रों में खुशी का माहौल है। नवीन गुप्ता पुत्र नंद किशोर गुप्ता ने गणित विषय में टीजीटी पद पर चयन हासिल किया है। उनके पिता नंद किशोर गुप्ता कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके बाबा मदन मुरारी गुप्ता इसी विद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रहे हैं। बाबा के मार्गदर्शन में ही नवीन ने गणित विषय में मजबूत पकड़ बनाई और सफलता हासिल की। विद्यालय में...