गोंडा, अक्टूबर 13 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले में धार्मिक पर्यटन को विस्तार देने की योजनाओं से स्थानीय रोजगार और कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। अयोध्या धाम की निकटता को देखते हुए जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों को पर्यटन सुविधाओं से जोड़ने की कवायद चल रही है। जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र के फिरोजपुर के मां नन्दा देवी मंदिर, नरायनपुर साल के जंबूद्वीप, सिंगहाचंदा के शंकरजी मंदिर, बनगांव के रामजानकी मंदिर, मंहगूपुर के भगवान कपिलमुनि मंदिर, बड़हरा के कबीर मठ और जयप्रभा के चारोधाम को विकसित करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा मौजूदा समय में सातों विधानसभा क्षेत्रों में 11 धार्मिक स्थलों का विकास कराया जा रहा है। जिले में सात नए धार्मिक स्थलों के विकास का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने से श्...