Gonda News: जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी, 26 परीक्षा केंद्र घटे
गोंडा, अक्टूबर 27 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 125 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 96,180 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इनमें हाईस्कूल के 52,647 और इंटरमीडिएट के 43,533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल 2025 की बोर्ड परीक्षा में जिले में 151 केंद्र बनाए गए थे और कुल 95,593 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पिछले साल के मुकाबले इस बार 26 परीक्षा केंद्र कम हो गए हैं, जबकि परीक्षार्थियों की संख्या में 587 की बढ़ोतरी हुई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम प्रस्तावित सूची जारी कर दी है। इसमें विद्यालयवार विद्यार्थियों को आवंटित किए गए परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी दी गई है। विद्यार्थी अपने विद्यालय से केंद्र आवंटन की जानकारी ले सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.