गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जिले में नौ से 17 अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। तिरंगा यात्रा में गूंजेगा 'वन्दे मातरम्': डीएम ने निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत सभी विद्यालयों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों, विभिन्न संस्थाओं तथा जिला मुख्या...