गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले में रविवार को 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 14,256 अभ्यर्थी दो पालियों में शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। अधिकारियों को परीक्षा की निगरानी और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक निर्धारित नियमों का पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क रहेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे प...