Gonda News: जिले के पांच कोटेदारों के यहां पहुंची अंतरमंडलीय टीम
गोंडा, अक्टूबर 29 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सरकारी राशन वितरण में घटतौली और अनियमितताओं की शिकायतों पर शासन ने सख्ती बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर मिलीभगत रोकने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए गठित अंतरमंडलीय टीम ने जिले में पांच उचित दर विक्रेताओं के यहां जांच की। गोरखपुर मंडल के संयुक्त आयुक्त खाद्य मनोज कुमार की अगुवाई में टीम ने राशन वितरण से जुड़े अभिलेखों और मौके की स्थिति की पड़ताल की। जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। खाद्य एवं रसद विभाग की इस विशेष जांच के तहत देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी गोरखपुर मंडल को दी गई है। जांच में यह देखा गया कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में मुफ्त राशन मिल रहा है या नहीं। इन पांच स्थानों पर हुई जांच: तहसील करनैलगंज के कटरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत गण्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.