Gonda News: जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 1350 स्थानों पर लगेंगे सीसी कैमरे
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों के प्रवेश और निकास मार्गो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिले के 17 थाना क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार स्थल चिह्नित किए गए हैं। एसपी अभिषेक झा ने बीते आठ सितंबर को डीएम को पत्र भेजकर चिह्नित स्थलों की सूची सौंपी थी। डीएम के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर नियमानुसार कार्रवाई जल्द पूरी कराने को कहा है। पुलिस विभाग से मिली सूची के अनुसार, संबंधित ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। सक्षम स्तर से अनुमोदन मिलने के बाद कैमरों की स्थापना कराई जाएगी। इससे गांवों के प्रमुख रास्तों पर आने-जाने वाली गतिविधियों पर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.