Gonda News: जिला पंचायत अध्यक्ष ने कंप्यूटर लैब का शुभारंभ
गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: गोण्डा। मधईपुर स्थित श्री शास्त्री शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में मंगलवार को कंप्यूटर लैब का मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस डॉ. रामचन्द्र, विशिष्ट अतिथि बीईओ डॉ. समय प्रसाद पाठक रहे। अम्बिकेश धर द्विवेदी ने बताया कि लैब में 50 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर और हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा है। छात्रों को कंप्यूटर, कोडिंग, ऑनलाइन फॉर्म और प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रामचन्द्र ने पौधरोपण कर छात्रों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन अखिलेश ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.