Gonda News: जाम में जकड़ा शहर, चौक से बाईपास तक रेंगते रहे वाहन
गोंडा, नवम्बर 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर में गुरुवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वीर अब्दुल हमीद चौराहा से लेकर मनकापुर बाईपास तक हर प्रमुख मार्ग पर वाहन घंटों रेंगते रहे। चौक बाजार, गुड्डुमल तिराहा, गुरुनानक चौराहा, महराजगंज तिराहा, सर्कुलर रोड, स्टेशन रोड और एलबीएस चौराहा पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। यातायात प्रभारी जगदंबा गुप्ता ने बताया कि पीक समय में अतिरिक्त जवान लगाए जाएंगे। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को सुबह से शाम तक करीब छह घंटे रुक-रुककर अलग-अलग स्थानों पर लोग जाम में फंसते रहे। सुबह महराजगंज चौराहे से गुरुनानक चौराहे तक वाहन फंसे रहे। गुड्डुमल तिराहे पर सुबह साढ़े 10 बजे से ही कतारें लग गईं। 10:30 से 11 बजे के बीच स्थिति गंभीर हो गई। चौराहा पार करने में ही करीब 10 मिनट लग र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.