Gonda News: जानलेवा हमले में महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार
गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जानलेवा हमले के मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पीड़ित अनिल कुमार पुत्र हरिराम कनौजिया, निवासी रुदईपुरवा, मौजा खरगूपुर ने तहरीर दी कि हंसिया के विवाद को लेकर नाजमा उर्फ शहजाह पत्नी कल्लू, दिलदार पुत्र कल्लू एवं महफूज पुत्र कल्लू द्वारा उसके पिता हरिराम के साथ मारपीट की गई तथा उनकी गर्दन दबाकर सिर को दीवार से टकराया गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे भी चोटें आईं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। बुधवार को पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी जहां तीनों आरोपी मौजूद मिले। पुलिस ने नाजमा उर्फ शहजाह पत्नी कल्लू, दिलदार पुत्र कल्लू निवासी ग्राम रुदईपुरवा, व महफूज पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.