Gonda News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, सितम्बर 12 -- Gonda News: गोण्डा। कोतवाली नगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में आरोपी दीपक मिश्रा उर्फ वकील पुत्र सुरेश मिश्रा निवासी पचपेड़वा झंझरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आठ सितंबर को दुकान बंद कर घर लौट रहे राजेश कुमार मौर्या के भाई पर विपक्षीगण ने लोहे की रॉड और डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में राजेश कुमार मौर्या की तहरीर पर 11 सितंबर को कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को वर्मा तिराहा, तिवारी बाजार के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक विभव तिवारी, कांस्टेबल पंकज कुमार और अफजल अहमद शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.