Gonda News: जांच शिविर में 145 मरीजों का इलाज
गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: गोण्डा। हिंद मेडिकल कॉलेज एवं हिंद हॉस्पिटल की ओर से नगर पंचायत खरगूपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष ममता रस्तोगी और पूर्व अध्यक्ष राजू (राजीव) रस्तोगी के सहयोग से नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. शरद श्रीवास्तव और डॉ. राहुल वर्मा ने 145 लोगों की हृदय, शुगर, बीपी और ईसीजी जांच कर परामर्श दिया। डॉ. पंकज ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया, जबकि डॉ. राहुल व डॉ. शरद ने संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की सलाह दी। शिविर के सफल आयोजन में राघवेंद्र द्विवेदी, रवि अली, एकांश, कामनी सिंह, हरिशंकर तिवारी, शैफ, बसंत श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव , पंकज सिन्हा का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.