Gonda News: जल संरक्षण मुहिम में जन भागीदारी जरूरी
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में गुरुवार को डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित होने वाले भूजल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण मुहिम की जन भागीदारी बहुत जरूरी है क्योंकि पानी के बिना भविष्य की कल्पना संभव नहीं है। इससे पहले डीएम ने सभी अधिकारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई तथा जनजागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि आम जनता की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर जनभागीदारी के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जाए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.