गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में बुधवार को सीडीपीओ डॉ. दुर्गेश गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। साथ ही छह अक्तूबर को ब्लॉक परिसर में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने जर्जर भवन में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालयों में संचालित करने का निर्देश दिया। सीडीपीओ ने बैठक में गर्भवती महिलाओं का वजन कर उन्हें उचित पोषण व परामर्श देने, 3 से 6 वर्ष के बच्चों की लंबाई व वजन की माप कर फीडिंग कराने, कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर ई-कवच पोर्टल पर दर्ज करने तथा लाभार्थियों के मोबाइल नंबर व आधार वेरिफिकेशन की समीक्षा की। क्षेत्र के 166 केंद्रों को सरकारी भवन में ही संचालित करने का निर्देश दिया। उपस्थित का...