Gonda News: जर्जर तारों व खंभों को बदलवाने की मांग
गोंडा, अगस्त 22 -- Gonda News: रामापुर। कटरा बाजार के ग्राम तिवारीपुरवा पूरे बदल में जर्जर बिजली व्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा युवा मोर्चा कटरा मंडल अध्यक्ष अमेश तिवारी ने बताया कि गांव में एलटी लाइन के तार और पोल काफी समय से जर्जर हैं। इस अव्यवस्था से आए दिन तार टूटने से आपूर्ति ठप हो जाती है और ग्रामीणों व मवेशियों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। पूर्व में जेई और एसडीओ से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से स्थलीय जांच कराकर नए पोल व तार लगवाने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.