Gonda News: जरूरतमंद परिवार का तत्काल बना पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इसी क्रम में शिकायतकर्ता शबनम जहाँ पत्नी हसन मोहम्मद, निवासी ग्राम सकरौरा, तहसील करनैलगंज डीएम को अपनी पारिवारिक स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है, जिसके कारण उन्हें राशन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के चलते परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है तथा उनके पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड भी उपलब्ध नहीं था। डीएम ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता से शीघ्र संपर्क स्थापित कर उनकी पात्रता का परीक्षण करते हुए नियमानुसार पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.