Gonda News: जयकारों संग गणपति बप्पा को किया विदा
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। जिले में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न जगहों पर रखी गई गणपति प्रतिमाओं का विजर्सन किया गया। शहर के जानकीनगर मोहल्ले में रखी गई प्रतिमा का विजर्सन भक्तों ने करनैलगंज में सरयू तट पर किया। इसी प्रकार धानेपुर क्षेत्र के जोतिया गांव में आयोजित सार्वजनिक गणेश उत्सव कार्यक्रम में पधारे श्री गजानन गणेश गणपति बप्पा मोरिया के जय घोष के संग विदा हुए। भक्तों ने पूजा आरती करने के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली और ढोल मजीरे की थाप पर जमकर झूमे। विसर्जन शोभा यात्रा में समिति की सहमति से डीजे का प्रयोग नहीं किया गया। सुबह से हो रही बरसात भी बप्पा के भक्तों की आस्था नहीं डिगा सकी और सैकड़ों लोगों ने इस विसर्जन शोभायात्रा में भाग लिया। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल रहे。 यह भी पढ़ें- Ayodhya News: उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.