गोंडा, नवम्बर 23 -- Gonda News: परसपुर। जनसहयोग केंद्र आंटा कार्यालय पर रविवार को क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह के प्रतिनिधि सूरज सिंह का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर खुशियां साझा की और एक-दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। यहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में उनके जनसहयोग और लोगों के बीच सक्रिय सहभागिता की सराहना की। मनीष सिंह, लवकुश सिंह, हेमन्त सिंह, अनुज सिंह व अमरेन्द्र सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...