Gonda News: जनसमस्याओं को लेकर भाकपा माले का धरना जारी
गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा। तालाबों पर अवैध कब्जे, ग्राम सभा पूरे पंडित वृंदावन में घूर गड्ढा, श्मशान व खलिहान की भूमि से कब्जा हटाने, त्रिलोकपुर की गड्ढायुक्त सड़कों, मुजेहना में आवास, पेंशन व राशन कार्ड में कथित धांधली और धानेपुर पुलिस पर पीड़ितों के मुकदमे दर्ज न करने के आरोप को लेकर भाकपा माले का जिला पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में मुश्ताक अहमद, आशीष कुमार, सीताराम वर्मा, जमाल खान, शोभाराम वर्मा, राजीव कुमार, कृष्ण नारायण वर्मा, पंकज पासवान, सूरज यादव, संतोषी मौजूद रहीं। जिला प्रभारी जमाल खान ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.