Gonda News: जनरेटर में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
गोंडा, सितम्बर 21 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूरे डाल डीहा गांव निवासी एक युवक की रविवार को अकौनी डरौली गांव में तेरहवीं संस्कार के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि पूरे डाल डीहा निवासी जियावन का भाई प्रेम कुमार रविवार को अपने ससुर की तेरहवीं में शामिल होने अकौनी डरौली गया था। इसी दौरान जनरेटर में करंट उतर आया। जनरेटर के संपर्क में आने से प्रेम कुमार को करंट का जोरदार झटका लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: करंट लगने से कम्बाइन हेल्पर की दर्दनाक मौत सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा समेत अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद तेरहवीं संस्कार में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.