गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। जनगणना कार्य में लगे कर्मियों ने प्रशिक्षण मानदेय और पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर शुक्रवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने चेतावनी दी कि 10 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ तो 11 अगस्त से तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया कि शासनादेश के अनुसार जनगणना कर्मियों के प्रशिक्षण मानदेय और पारिश्रमिक का भुगतान 31 जुलाई तक किया जाना था। लेकिन अभी तक खातों में पैसा नहीं आया है। कर्मियों ने ईमानदारी से कार्य पूरा किया है, इसके बावजूद भुगतान न होना अन्यायपूर्ण है। कर्मियों का आरोप है कि कुछ लोगों का तो अपूर्ण भुगतान किया गया है। कार्मिकों को 10,200 रुपये के स्थान पर मात्र 9,000 रुपये दिए गए हैं। इससे कर्मियों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई कि प...