Gonda News: जनगणना प्रशिक्षण से 11 फील्ड ट्रेनर नदारद, वेतन रोका
गोंडा, अक्टूबर 9 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जनगणना 2027 की तैयारियों में जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी ही प्रशिक्षण से नदारद मिले। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में सात अक्टूबर से चल रहे तीन दिवसीय द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में 11 फील्ड ट्रेनरों की अनुपस्थिति सामने आने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई का रुख अपनाया है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) व जिला जनगणना अधिकारी प्रमोद झा ने संबंधित अधिकारियों को अनुपस्थित कर्मचारियों की गैरहाजिरी की अवधि का वेतन रोकने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस, बीएसए और मनकापुर, सदर व करनैलगंज के उपजिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में अनुपस्थित कर्मचारियों का ब्योरा देते हुए कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है। सूची के अनुसार कुछ कर्मचारी सात और आठ अक्टूबर दोनों दिन अनुपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.