Gonda News: छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, पिता की मौत, पुत्र बाल-बाल बचा
गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज-डुमरिया डीह मार्ग पर नरायनपुर घाट पुल के पास गुरुवार देर शाम एक हादसा हो गया। सड़क पर खड़े ट्रक के पास आपस में लड़ रहे दो छुट्टा मवेशियों से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि हेलमेट पहने होने से पुत्र बाल-बाल बच गया। मृतक की पहचान तुषार बनर्जी 56 वर्ष निवासी तरबगंज बाजार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तुषार बनर्जी अपने पुत्र संजीव बनर्जी के साथ सिंगहा चंदा चौराहे से घर लौट रहे थे। वे वर्षों से सिंगहा चंदा चौराहे पर ग्रामीणों का इलाज करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नरायनपुर घाट पुल के पास सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे दो छुट्टा मवेशी आपस में लड़ रहे थे। अंधेरा होने के कारण बाइक चला रहे संजीव को मवेशी दिखाई नहीं दिए और बाइक सीधे उनसे टकरा गई। टक्कर इत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.