Gonda News: छिनैती के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने छिनैती के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर को रेखा शुक्ला पत्नी उमाकान्त शुक्ला, निवासी पन्तनगर फोरबिसगंज ने तहरीर दी कि वह शाम के समय चौराहे से सब्जी लेकर अपने घर वापस आ रही थीं। घर के पास पहुंचने पर दो अज्ञात युवकों द्वारा झपट्टा मारकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस ने दो आरोपियों अंशू पुत्र मुन्ना वाल्मीकि, निवासी काशीराम कॉलोनी प्रकाश टेंट के पीछे व लक्की वाल्मीकि पुत्र गुड्ड वाल्मीकि निवासी कांशीराम कॉलोनी को आसरा आवास कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.