Gonda News: छात्राओं ने हस्तनिर्मित कलाकृतियों से दिखाई प्रतिभा
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में गृहविज्ञान विभाग की प्रदर्शनी में छात्राओं ने फुलकारी, चिकनकारी, कढ़ाई, फैब्रिक पेंटिंग, सिलाई और पौष्टिक आहार से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए। छात्राओं ने रेसिपी बुक के जरिए स्वास्थ्यवर्धक खानपान की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष रंजना बंधु, सुनीता और सुषमा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना है। प्राचार्य डॉ. आरती श्रीवास्तव ने प्रयासों की सराहना की। एडमिन डॉ. आनन्दिता रजत ने बधाई दी। शारदा, आरती, मुस्कान, शबाना, अल्फिया, कुमकुम, मोनिका और अमिता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.