गोंडा, अक्टूबर 21 -- Gonda News: गोण्डा। बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को छह वर्षीय श्रेया को सांकेतिक रूप से एक दिन का जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया। कुर्सी पर बैठकर श्रेया ने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। डीपीओ संजय कुमार, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश कुमार गुप्ता, नीतू रावत, राज कुमार, जगमोहन वर्मा, शिवेंद्र श्रीवास्तव और मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...