Gonda News: चौराहे पर बैरिकेडिंग का प्रयोग बना मुसीबत, गलत दिशा में दौड़ रहे वाहन
गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर के मुख्य गुरुनानक चौराहे पर ट्रैफिक सुधारने के नाम पर लगाई गई बैरिकेडिंग और वनवे का प्रयोग अब आम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। 200 मीटर आगे यू-टर्न लेने से बचने के लिए चालक धड़ल्ले से गलत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। इस शॉर्टकट में लोग अपनी जान जोखिम में डालने के साथ-साथ बेकसूर राहगीरों की जिंदगी से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। व्यस्त समय में अचानक सामने वाहन आ जाने से दूसरे चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है और टक्कर जैसी स्थिति बन रही है। यातायात पुलिस ने जाम से निजात दिलाने के लिए गुरुनानक चौराहे पर बैरिकेडिंग कर इसे तिराहे में तब्दील कर दिया था। मकसद था कि बहराइच रोड जाने वाले वाहन 100 से 200 मीटर आगे जाकर कट लें लेकिन नतीजा उल्टा हुआ। अतिरिक्त दूरी से बचने के लिए दो पहिया, ई-रिक्शा, कार के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.