Gonda News: चौक घंटाघर पर जर्जर बिजली पोल बने खतरा
गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। नगर के अतिसंवेदनशील और भीड़भाड़ वाले चौक घंटाघर पर लगा जर्जर बिजली खंभे लोगों के लिए खतरा बने हैं। खंभों पर लटकते ढीले और टूटे तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। आए दिन शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां उठने और तार टूटकर गिरने की घटनाओं के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। एसडीओ आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि नगर में जर्जर तारों और बिजली पोलों को बदलने का कार्य हाल ही में कराया गया है। जिन स्थानों पर काम नहीं हो पाया है, वहां जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। आदि शक्ति माता भवानी मंदिर के ठीक बगल में स्थित इस पोल के आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सुबह-शाम मंदिर में होने वाली आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में सिर के ऊपर लटकते जर्जर तार श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.