गोंडा, जुलाई 31 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता । कस्बे में शुक्रवार को दो अलग-अलग दुकानों में चोरी का प्रयास करने के आरोप में तीन नाबालिगों को दुकानदारों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पहली घटना सुबह मंडी समिति परिसर में हुई। यहां एक दुकान के गल्ले से रुपये निकालने का प्रयास कर रहे दो नाबालिगों को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वयं को मध्य प्रदेश के दतिया जिले का निवासी बताया। दूसरी घटना दोपहर में कस्बे के कटी तिराहे के पास स्थित एक किराना दुकान पर हुई। यहां भी गल्ले से रुपये निकालने की कोशिश कर रहे एक नाबालिग को दुकानदार ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसने अपना पता मनकापुर...