Gonda News: चोरी के पेंड्रोल क्लिप के साथ पकड़े गए दो आरोपी
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोंडा। आरपीएफ टीम ने गोंडा यार्ड में पूर्वी साइड पर दो व्यक्तियों को रेलवे का लोहा ले जाते पकड़ा है। पूछताछ में दोनों की पहचान राजा हसन पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी इंदिरा नगर कॉलोनी और अहद पुत्र मुर्तजा निवासी महारानीगंज, घोसियाना थाना नगर कोतवाली के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अनिरुद्ध राय ने बताया कि राजा हसन की बोरी में 12 पेंड्रोल क्लिप और अहद की बोरी में 14 पेंड्रोल क्लिप क्लिप मिला। दोनों ने बताया कि वे नशे के आदी और इसके लिए लोहा को बेचकर कुछ पैसा मिल जाएगा। इसलिए रेल का लोहा चुराया है। इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: दो युवकों को सिडकुल में दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.