Gonda News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच हजार रुपये बरामद
गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: परसपुर। पुलिस ने दयाल पुरवा के पास दुकान से रुपये चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच हजार रुपये, बाइक और उसपर रखी लोहे की बर्मा मशीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर की रात नीरज पाण्डेय की दुकान में घुसकर पैंट की जेब से पांच हजार रुपये चोरी कर भाग रहे अखिलेश तिवारी निवासी पूरे शिवाबख्तावर पुरवा और अब्दुल करीम निवासी दयानन्द नगर, गोंडा को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर कोर्ट रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.