गोंडा, अगस्त 6 -- Gonda News: बभनजोत, संवाददाता। खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव में छत के रास्ते घर मे घुसकर नगदी व जेवरात समेत लाखो की चोरी मामले में घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि स्थानीय थाने की पुलिस टीमों के साथ-साथ एसओजी की टीम जांच में लगी है। खोड़ारे थानाक्षेत्र के औसानी बुजुर्ग मे दो अगस्त की रात चोरों ने लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर लिया। पीड़ित ने तीन अगस्त की सुबह खोड़ारे थाने मे तहरीर दिया,पुलिस दिन भर केस की जांच करती रही। देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे सीओ मनकापुर उदित नारायण पालीवाल ने निरीक्षण कर मौके पर मौजूद परिजनो से घटना से संबंधित जानकारी ली। सीओ की जांच के बाद पुलिस मे हड़कंप मच गया और आनन-फानन मे तीन अगस्त की रात मे केस भी दर्ज कर लिया। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस...