Gonda News: चोरी की सूचना निकली मनगढ़ंत, उपलों के ढेर से जेवर बरामद
गोंडा, अक्टूबर 3 -- Gonda News: बालपुर, संवाददाता। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव में शुक्रवार देर रात घर में महिला को बंधक बनाकर जेवरात चोरी किए जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनाक्रम पर ही सवाल खड़े हो गए। गहन पूछताछ और छानबीन में चोरी की घटना मनगढ़ंत निकली। पुलिस ने चोरी में गए बताए जा रहे सभी जेवरात घर के अंदर उपलों के ढेर से बरामद कर लिए हैं। अब मामले में पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5:13 बजे रोशनी पत्नी सोनू यादव निवासी अहिरन पुरवा, बालपुर हजारी ने डायल-112 पर सूचना दी कि अज्ञात लोग घर में घुस आए और उसके हाथ-पैर बांधकर चोरी की वारदात को अंजाम दे गए। सूचना को गंभीरता से लेते हुए करनैलग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.