Gonda News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पुलिस ने दबोचा
गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: तरबगंज। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को पकड़ने में कामयबी हासिल की है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में टीम ने हल्दीगडहा के पास घेराबंदी की। इस दौरान ग्राम जमथा निवासी संतोष तिवारी( 26) को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया है। पूछताछ में पता चला कि यह बाइक ग्राम लक्ष्मनपुर पूरे मीतन निवासी कृष्ण कुमार तिवारी पुत्र हौसिला प्रसाद तिवारी की है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.