Gonda News: चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, अगस्त 27 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करनैलगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, 21 हजार 900 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय के अनुसार, 23 जुलाई की रात बाबापुरवा नगवा कलां में घर में घुसकर बक्से में रखे जेवरात, नकदी और मोबाइल चोरी किए गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर मांझा के पास घेराबंदी कर अशोक वर्मा निवासी बदरौली, कैसरगंज, बहराइच और दीपक उर्फ दीपू उर्फ कांछेद निवासी सोरस, कैसरगंज को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अशोक के पास से मोबाइल व 11 हजार रुपये तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.