Gonda News: चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद
गोंडा, अक्टूबर 22 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात कोतवाली नगर के पथवलिया निवासी विनोद कुमार यादव की मोबाइल दुकान का शटर खोलकर काउंटर में रखा लैपटॉप तथा दो मोबाइल फोन चोरी हो गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने गुरुवार को कुड़वा सम्मय माता मंदिर से बादशाहबाग चौराहा जाने वाली सड़क के पास से आरोपी विजय प्रकाश पाण्डेय उर्फ अमूल को गिरफ्तार कर लिया है । उसके कब्जे से एक लैपटॉप व दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है । यह भी पढ़ें- Gonda News: छिनैती के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.