गोंडा, अक्टूबर 26 -- Gonda News: गोण्डा। विकासखंड झंझरी की ग्राम पंचायत चिश्तीपुर में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद की मौजूदगी में धान की क्रॉप कटिंग कराई गई। इस दौरान फसल की कटाई कर उपज का आकलन किया गया। क्रॉप कटिंग के माध्यम से धान की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का आंकड़ा जुटाया जाता है। इसके आधार पर जिले में धान उत्पादन का अनुमान तैयार करने में मदद मिलती है। कृषि उत्पादन के सटीक आकलन और फसल की स्थिति का आकलन करने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...