Gonda News: चिवरहा में ड्रोन से सर्च और पिंजरा लगाया
गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिवरहा में जंगली जानवर द्वारा छह भेड़ों को मार डालने की घटना के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी के निर्देश पर वन दरोगा विनोद तिवारी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। टीम ने गन्ने के खेतों में ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू की है, संवेदनशील जगहों पर ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया गया है। साथ ही गांव में पोस्टर लगाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। बीते रविवार तड़के करीब तीन बजे जंगली जानवर दीवार कूदकर भेड़ पालक जगराम के बाड़े में घुस आया था। हमले में छह भेड़ों की मौत हो गई, चार घायल हैं और पांच मेमने लापता हैं। अंधेरा होने के कारण जानवर की पहचान नहीं हो सकी। इस अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.