Gonda News: चित्रकला प्रतियोगिता में विकास ने मारी बाजी
गोंडा, सितम्बर 18 -- Gonda News: गोंडा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा 8 के विकास ने प्रथम, शिवम कुमार ने द्वितीय और भरत सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प हम सभी का है। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम होगी। इस मौके पर अखिलेश कुमार, महेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Gonda News: बच्चों ने रंगों-कूची से बनाया अपने सपनों का भारत यह भी पढ़ें- Gurgaon News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने रंगोली और चित्रों से सजाया राष्ट्रप्रेम का रंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.